काम दिलाने के बहाने बुलाकर युवक की बेरहमी से पिटाई, हाथ-पैर बांधकर लोहे की रॉड से हमला



बांकुड़ा: पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में काम दिलाने के बहाने एक युवक को बुलाकर उसके साथ बर्बरता करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक के हाथ-पैर बांधकर लोहे की रॉड और लाठियों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित परिवार का दावा है कि पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया है।



घटना शनिवार को बांकुड़ा शहर के वार्ड संख्या 4 स्थित केरानीबांध इलाके के एक राइस मिल में हुई। पीड़ित तारकनाथ मिश्र, जो बेलगढ़िया के निवासी हैं, ने रविवार को अपनी पत्नी के साथ बांकुड़ा सदर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।



शिकायत के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते केरानीबांध निवासी गोपाल गराई ने तारकनाथ मिश्र को काम दिलाने के बहाने राइस मिल बुलाया। वहां उनका हाथ-पैर गमछे से बांधकर लोहे की रॉड और लाठियों से हमला किया गया।


पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर