कोलकाता, 8 जुलाई: एनकाउंटर में मारे गए आरोपी प्रभास मंडल की मां ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वह अपने बेटे का शव लेने अस्पताल या पुलिस स्टेशन नहीं जाएंगी।
मिडिया से बात करते हुए उन्होंने बेहद सख्त लहजे में कहा, "मैं उसका शव लाने नहीं जाऊंगी। उसने जैसा काम किया था, उसे वैसा ही फल मिला है।" प्रभास की मां के इस बयान के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।

0 टिप्पणियाँ