कोलकाता : राज्य में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और चाक-चौबंद करने के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज राज्य सचिवालय 'नवान्न' से औपचारिक रूप से 'दुर्गा स्क्वाड' (Durga Squad) की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री ने इससे पहले दुर्गा पूजा से ठीक पहले राज्य में इस विशेष स्क्वाड के गठन की घोषणा की थी।तय योजना के मुताबिक, आज नवान्न में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री इस जांबाज दस्ते को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 'दुर्गा स्क्वाड' का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के मौसम और आम दिनों में भी महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर लगाम लगाना और उन्हें पूरी तरह सुरक्षित माहौल प्रदान करना है। इस दस्ते में शामिल विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिसकर्मी राज्य के विभिन्न संवेदनशील इलाकों, पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैनी नजर रखेंगे। मुख्यमंत्री की इस पहल को राज्य में नारी सुरक्षा की दिशा में एक बेहद बड़ा और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ