अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिलने पर बांकुड़ा में महिलाओं का फूटा गुस्सा, ओंदा बीडीओ कार्यालय में प्रदर्शन, छातना में सड़क जाम



बांकुड़ा: आवेदन करने के बावजूद अन्नपूर्णा योजना की राशि बैंक खाते में नहीं पहुंचने से पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में कई स्थानों पर महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने ओंदा प्रखंड (ब्लॉक) के बीडीओ कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, इसी मांग को लेकर छातना ब्लॉक के खड़बना इलाके में महिलाओं ने बांकुड़ा-पुरुलिया राज्य राजमार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।



गौरतलब है कि अन्नपूर्णा योजना के तहत जून महीने से लाभार्थियों के खातों में राशि भेजनी शुरू की गई थी। जुलाई के शुरुआती दिनों में दूसरी किस्त भी जारी कर दी गई। लेकिन प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि उन्होंने समय पर आवेदन किया था और योजना की सभी पात्रता शर्तें भी पूरी करती हैं। इसके बावजूद अब तक उनके बैंक खातों में योजना की राशि नहीं पहुंची है।


इसी के विरोध में मंगलवार को बीडीओ कार्यालय खुलते ही ओंदा बीडीओ कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हो गईं और लंबे समय तक प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, छातना ब्लॉक के खड़बना में भी महिलाओं ने बांकुड़ा-पुरुलिया राज्य मार्ग पर जाम लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।


प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आर्थिक रूप से अपेक्षाकृत संपन्न परिवारों के कई आवेदकों को योजना का लाभ मिल चुका है, जबकि वास्तव में पात्र और जरूरतमंद लोगों का एक बड़ा वर्ग अब भी योजना की राशि से वंचित है।

महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में वे और भी बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर