पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार हुआ कश्मीर का आतंकी: बर्दवान के रेनेसॉ हाउसिंग से पकड़ा गया जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध




बर्दवान - पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बर्दवान शहर के रेनेसॉ हाउसिंग कॉम्प्लेक्स से आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। धृत व्यक्ति की पहचान हामिद मंडल के रूप में हुई है, जिसके प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) से जुड़े होने का दावा किया गया है।जांच एजेंसियों के अनुसार, हामिद मंडल कश्मीर के सज्जाद भट गिरोह के संपर्क में था। इस गिरफ्तारी में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि आरोपी के पास से राज्य के नेता प्रतिपक्ष (Leader of the Opposition) शुवेंदु अधिकारी की आवाजाही (Movement) और गतिविधियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल डेटा बरामद हुए हैं।इस खुलासे के बाद से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। खुफिया अधिकारियों को संदेह है कि क्या यह नेटवर्क पश्चिम बंगाल में रहकर किसी बड़ी साजिश या हमले की योजना बना रहा था।गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने बर्दवान के रेनेसॉ हाउसिंग में देर रात छापेमारी कर हामिद मंडल को हिरासत में लिया। फिलहाल जांचकर्ता आरोपी का मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और अन्य दस्तावेज खंगाल रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस आतंकी नेटवर्क के तार बंगाल और कश्मीर में और कहां-कहां जुड़े हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर