बंगाल : पानीहाटी में खूनी खेल! प्रेमिका की सरेआम धारदार हथियार से हत्या कर प्रेमी ने की खुदकुशी की कोशिश





पानीहाटी  : उत्तर 24 परगना के पानीहाटी के महेंद्र नगर इलाके में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहाँ एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर सरेआम धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और फिर उसी हथियार से अपने पेट में चाकू मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पानीहाटी के महेंद्र नगर की रहने वाली गीता दास और हाड़ोवा के रहने वाले सुभाष दास के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक, गीता दास का अपने पति से तलाक हो चुका था। पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में काफी अनबन और तनाव चल रहा था। आज सुबह अचानक सुभाष एक बैग लेकर गीता के पास पहुंचा और उसमें से धारदार हथियार निकालकर गीता पर हमला कर दिया। उसने गीता को लहूलुहान होने तक बेरहमी से काटा। जैसे ही गीता जमीन पर गिर गई, सुभाष ने उसी चाकू से अपने पेट में वार कर लिया।चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को तुरंत पानीहाटी स्टेट जनरल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने गीता दास को मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी प्रेमी सुभाष दास की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पानीहाटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर