गुरु पूर्णिमा पर निकली भव्य रथयात्रा, भजन संध्या और कल होंगे धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम



रानीगंज- गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ब्रज गोपीका सेवा मिशन की ओर से मंगलवार को रानीगंज स्थित कल्कि बद्री नारायण मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई. रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु भक्ति और सनातन परंपरा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की. यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्ति का माहौल बना रहा.


संस्था की ओर से अंकित भदानी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत दो दिन पूर्व बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. प्रतियोगिता में आध्यात्म, प्रकृति, भारतीय संस्कृति और परंपराओं सहित सात विषयों पर चित्र बनाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया था.

महोत्सव के तहत शाम पांच बजे से लायंस क्लब ऑफ रानीगंज सभागार में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक प्रस्तुतियां होंगी.



वहीं बुधवार प्रातः को गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह छह बजे से मंदिर परिसर में महाआरती, महाअभिषेक, 56 भोग और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा. शाम पांच बजे से महासंकीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे.इसी अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा.

ब्रज गोपीका सेवा मिशन के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होकर गुरु पूर्णिमा महोत्सव को सफल बनाने की अपील की.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल