दुर्गापुर में एनआईए की छापेमारी, न्यू स्टील पार्क में संदिग्ध का मकान सील कर की जा रही तलाशी





दुर्गापुर  : पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की छह सदस्यीय टीम ने मेन गेट स्थित न्यू स्टील पार्क इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति के ठिकाने पर अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जिस मकान में तलाशी ली जा रही है, वह गुलाम जामा (उर्फ गुलाम राजा) नामक व्यक्ति का है। वह मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है और करीब तीन साल पहले अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ यहां आकर रहने लगा था। सोमवार सुबह करीब 7 बजे केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों की दो टीमें, जिनमें एक महिला अधिकारी भी शामिल थीं, दुर्गापुर पुलिस बल के साथ न्यू स्टील पार्क पहुंचीं और पूरे परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया। हालांकि, इस छापेमारी को किस आपराधिक मामले या जांच से जोड़कर देखा जा रहा है, इस पर एनआईए अधिकारियों ने जांच प्रभावित होने की बात कहकर आधिकारिक टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। सुबह-सुबह केंद्रीय एजेंसी की कार्रवाई से आसपास के क्षेत्र में उत्सुकता और दहशत का माहौल बना हुआ है तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर