कोलकाता के एस्प्लेनेड में रैली के बाद भारी हंगामा, डोरिना क्रॉसिंग बना मैदान-ए-जंग; पुलिस पर फेंके गए जूते और बोतलें



कोलकाता  : कोलकाता में एक रैली के बाद एस्प्लेनेड इलाके के पास स्थित डोरिना क्रॉसिंग पर धरना प्रदर्शन के दौरान अचानक भारी अराजकता और हंगामा खड़ा हो गया। देखते ही देखते पूरा इलाका पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष का मैदान बन गया।आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने वहां तैनात पुलिसकर्मियों को निशाना बनाते हुए उन पर जूते, चप्पलें और पानी की बोतलें फेंकी। कुछ प्रदर्शनकारियों पर पुलिसकर्मियों के ऊपर पानी डालने का भी आरोप है। स्थिति बिगड़ती देख और आत्मरक्षा का हवाला देते हुए पुलिस ने लाठियां लहराईं और भीड़ को खदेड़ने के लिए आगे बढ़ी।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों में भगदड़ मच गई और वे तितर-बितर हो गए। हंगामे के बाद सड़क पर चारों तरफ सैकड़ों जूते, चप्पलें और पानी की बोतलें बिखरी पड़ी नजर आईं। इस अचानक हुई झड़प के कारण डोरिना क्रॉसिंग और आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही और आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल