कथित बालू माफिया माखन पाल गिरफ्तार, जामुड़िया में मचा हड़कंप



जामुड़िया: अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चल रही प्रशासनिक कार्रवाई के बीच जामुड़िया थाना पुलिस ने बुधवार को कथित बालू कारोबारी माखन पाल को गिरफ्तार कर लिया. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को उसे आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया. इस गिरफ्तारी के बाद जामुड़िया क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप और चर्चा का माहौल है.


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, माखन पाल का नाम लंबे समय से कथित रूप से अवैध बालू खनन और तस्करी से जोड़ा जाता रहा है. क्षेत्र में उसे कथित "बालू माफिया" के रूप में भी जाना जाता है. पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान की एक अहम कड़ी माना जा रहा है.


गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले जामुड़िया में आयोजित एक जनसभा के दौरान तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष एवं वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सार्वजनिक रूप से माखन पाल का नाम लेते हुए अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी.गिरफ्तारी के बाद यह मामला एक बार फिर राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है.


उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही राष्ट्रीय राजमार्ग-14 पर बीएलआरओ की कार्रवाई में देर रात ओवरलोड बालू से लदे चार ट्रकों को जब्त कर पुलिस के हवाले किया गया था.इसके बाद से प्रशासन ने अवैध बालू कारोबार के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया है. माना जा रहा है कि माखन पाल की गिरफ्तारी भी इसी अभियान का हिस्सा है.


इस मामले में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी (सेंट्रल) ध्रुव दास ने बताया कि माखन पाल को एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि बालू से लदे एक ट्रक की जब्ती से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की गई है और पूरे मामले की जांच जारी है.


माखन पाल की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.वहीं, अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में भी कार्रवाई को लेकर चिंता का माहौल देखा जा रहा है.अब सभी की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर