अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर भड़के भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, निगम अधिकारियों पर एफआईआर की चेतावनी



आसनसोल: आसनसोल बाजार में शुक्रवार को नगर निगम द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर शनिवार को राजनीतिक विवाद गहरा गया। आसनसोल उत्तर के भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी बाजार क्षेत्र पहुंचे और प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।



विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने अभियान के तरीके पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि जिस प्रकार बिना पर्याप्त समय दिए दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई की गई, उसका वह न तो विधायक के रूप में और न ही राज्य सरकार की ओर से समर्थन करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस से प्रभावित आसनसोल नगर निगम के कुछ अधिकारियों ने जानबूझकर शहर में अशांति का माहौल पैदा करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की।



उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों की कार्यशैली से राज्य सरकार की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। उनका दावा था कि नगर मामलों (म्युनिसिपल अफेयर्स) मंत्री कभी भी इस प्रकार बिना उचित प्रक्रिया अपनाए अतिक्रमण हटाने का निर्देश नहीं दे सकतीं।

कृष्णेंदु मुखर्जी ने चेतावनी देते हुए कहा कि विधायक होने के नाते वह इस मामले में जिम्मेदार नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि जिन दुकानदारों के साथ अन्याय हुआ है, उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।


गौरतलब है कि शुक्रवार को आसनसोल नगर निगम और पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कई दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन किया था। उनका आरोप था कि उन्हें सामान हटाने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया और अचानक की गई कार्रवाई से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। अभियान को लेकर बाजार क्षेत्र में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर