बालानपुर में जमीन विवाद पर बवाल, महिलाओं ने भाजपा का झंडा लेकर दो घंटे किया सड़क जाम



जामुड़िया- जामुड़िया थाना क्षेत्र के बालानपुर गांव में जमीन की घेराबंदी और महिलाओं के शौच-स्नान स्थल को लेकर शनिवार को उत्पन्न हुए विवाद ने रविवार को राजनीतिक रंग ले लिया. घटना के विरोध में बाउरीपाड़ा की महिलाओं और स्थानीय लोगों ने भाजपा का झंडा लेकर मिठापुर मोड़ पर जामुड़िया-रानीगंज मुख्य सड़क को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया. इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रही.


प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि फैक्ट्री से सटे जिस स्थान का वर्षों से बाउरीपाड़ा की महिलाएं शौच और स्नान के लिए उपयोग करती आ रही हैं, वहां अचानक घेराबंदी शुरू कर दी गयी. इसका विरोध करने पर शनिवार को सिंहपाड़ा और बाउरीपाड़ा के लोगों के बीच विवाद हो गया, जो बाद में मारपीट में बदल गया. बाउरीपाड़ा की महिलाओं का आरोप है कि सिंहपाड़ा के कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया.महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके बाल पकड़कर घसीटा गया तथा विरोध करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया.


प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने स्थानीय राजेश सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन की मिलीभगत से घेराबंदी करायी. उनका यह भी आरोप था कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की. प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की.


सूचना मिलने पर जामुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा देते हुए कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद करीब दो घंटे से जारी सड़क जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका.

घटना के बाद पूरे बालानपुर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर