रानीगंज से 75 शिवभक्तों का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना, दी गई विदाई



रानीगंज-आस्था, अटूट विश्वास और भक्ति के अनूठे संगम के साथ रानीगंज और आसपास के क्षेत्रों से 75 शिवभक्तों का एक विशाल जत्था बाबा बर्फानी के पावन दर्शन के लिए अमरनाथ धाम के लिए रवाना हो गया. इस उपलक्ष्य में शहर की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था 'मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप' एवं 'शिव शक्ति जन सेवा संस्था' की ओर से एक भव्य एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया.

श्रद्धालुओं को पुष्पमाला पहनाकर, तिलक लगाकर और मंगलकामनाओं के साथ विदा किया गया। पूरा माहौल 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के गगनभेदी जयघोष से भक्तिमय हो उठा.


26 वर्षों से अनवरत जारी है सेवा का संकल्प

संस्था के संयोजक व प्रमुख तरुण बर्मन ने बताया कि पिछले 26 वर्षों से संस्था लगातार सावन के पवित्र महीने में अमरनाथ यात्रा का सफलतापूर्वक आयोजन कर रही है. 75 श्रद्धालुओं का यह दल बाबा के दर्शन के लिए प्रस्थान करेगा. तरुण बर्मन ने कहा की देवों के देव महादेव की कृपा से ही जीवन में सुख, शांति और मंगल का मार्ग प्रशस्त होता है.यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को आवश्यक मार्गदर्शन, जानकारी और हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है.


उन्होंने यह भी बताया कि अमरनाथ यात्रा से लौटने के बाद सावन माह के प्रत्येक सोमवार को रानीगंज के शिशु बागान मोड़ और जोड़ा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने आने वाले अन्य शिवभक्तों के लिए संस्था की ओर से एक विशाल सेवा शिविर लगाया जाता है, जहाँ श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार की सेवाएं दी जाती हैं.



इस बार की यात्रा तरुण बर्मन के परिवार के लिए भी बेहद खास है. उनके पुत्र अभिषेक बर्मन इस वर्ष पहली बार बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जा रहे हैं. अपनी उत्सुकता साझा करते हुए अभिषेक ने कहा की मेरे पिता पिछले कई वर्षों से हजारों लोगों को अमरनाथ यात्रा करवा चुके हैं. मेरा भी मन था कि मैं बाबा के दर्शन को जाऊं, लेकिन पिता जी हमेशा सही समय की प्रतीक्षा करने को कहते थे। इस साल मेरी वह प्रतीक्षा समाप्त हुई.मुझे पता है कि अमरनाथ की राह सुगम नहीं है, लेकिन बाबा के आशीर्वाद और मन में बसी भक्ति की शक्ति पर मुझे पूरा भरोसा है.


वहीं, एक अन्य यात्री आनंद साव ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि वे पिछले साल ही जाना चाहते थे, लेकिन किन्हीं कारणों से ऐसा नहीं हो पाया. इस साल तरुण बर्मन के सहयोग से उनका यह सपना सच हो रहा है। कठिन रास्तों के बावजूद उन्हें विश्वास है कि बाबा बर्फानी की कृपा से यात्रा सकुशल पूरी होगी.


विदाई समारोह के दौरान मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप के विमल बाजोरिया, के.पी. सिंह, मनोज केसरी, डॉ. कन्हैया केसरी, गणेश साव,रबी केशरी सहित इलाके के कई सदस्य उपस्थित रहे.सभी ने शिवभक्तों का अभिनंदन कर बाबा बर्फानी से सबके कल्याण और सुरक्षित यात्रा की प्रार्थना की.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर