करोड़पति पत्थर कारोबारी टुलू मंडल के रिश्तेदार के घर पर पुलिस का मेगा छापा; मंगवाए गए 5 नोट गिनने की मशीनें और दो लोहे के बड़े ट्रंक सूरी,



बीरभूम  : बीरभूम जिले में बेनामी संपत्ति और अवैध धन के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। बीरभूम के बहुचर्चित और करोड़पति पत्थर कारोबारी टुलू मंडल के करीबी रिश्तेदार मीनार मंडल के आवास पर पुलिस ने देर रात छापा मारा। मंगलवार देर रात शुरू हुआ यह मेगा सर्च ऑपरेशन बुधवार सुबह तक लगातार जारी रहा।मौके पर कम से कम 5 नोट गिनने की मशीनें (Cash Counting Machines) और दो बड़े लोहे के ट्रंक लाए जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मीनार मंडल खुद भी पत्थर कारोबार से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है और टुलू मंडल के कई स्टोन क्रशरों के संचालन में भागीदार है।




मंगलवार देर रात अचानक पुलिस बल ने मीनार मंडल के पूरे घर को चारों तरफ से घेर लिया और घर के कोने-कोने में सघन तलाशी अभियान शुरू किया।तलाशी के दौरान घर से इतनी भारी मात्रा में नकदी (कैश) बरामद हुई है कि उसे गिनने के लिए पुलिस को बैंक से नोट गिनने की 5 मशीनें मंगवानी पड़ीं। साथ ही, जब्त की जाने वाली भारी नकदी को सुरक्षित रूप से ले जाने के लिए लोहे के दो बड़े-बड़े ट्रंक भी मौके पर लाए गए हैं।मौके पर भारी पुलिस बल के साथ-साथ जिला पुलिस के कई शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं। हालांकि, बरामद कुल राशि और इस पूरे नेटवर्क के पीछे छिपे बेनामी सौदों को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।बाइट (स्थानीय निवासी / प्रत्यक्षदर्शी):"मंगलवार देर रात अचानक बहुत सारी पुलिस की गाड़ियां आईं और मीनार मंडल के घर को घेर लिया। सुबह हमने देखा कि पुलिस की गाड़ियों में नोट गिनने की मशीनें और लोहे के बड़े-बड़े बक्से उतारे गए हैं। अंदर बहुत सारा पैसा मिलने की खबर है। टुलू मंडल के साथ इनका पत्थर का बड़ा कारोबार चलता था।"संवाददाता: विशेष प्रतिनिधि (सूरी, बीरभूम)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर