रानीगंज की 5 किमी मैराथन में यूपी के अभिषेक व झारखंड की पूजा सिंह बने विजेता



रानीगंज- रानीगंज एथलेटिक क्लब , मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप तथा चैंपियन सिक्योरिटी के सहयोग से रविवार प्रातः पांच किलोमीटर का मिनी मैराथन का आयोजन किया गया. रॉबिन सेन स्टेडियम से शुरू हुई मैराथन शहर के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः स्टेडियम में संपन्न हुई. प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से करीब 600 धावकों ने भाग लिया.

महिला वर्ग में झारखंड की पूजा सिंह ने प्रथम, मंजू कुमारी ने द्वितीय तथा अदिति रजक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश के अभिषेक कुमार विजेता रहे.शुभोदीप गोराई दूसरे और संतोष कुमार यादव तीसरे स्थान पर रहे.


राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके अभिषेक कुमार ने करीब साढ़े 15 मिनट में पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी की. उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य आगामी एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करना है. कई प्रतिभागी रातभर यात्रा कर सीधे प्रतियोगिता में शामिल हुए, जबकि कुछ दो दिन पहले ही रानीगंज पहुंच गए थे.

प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी आर.पी. खेतान ने हरी झंडी दिखाकर किया. पुरस्कार वितरण समारोह में भाजपा के दक्षिण विधानसभा के नेता बादशाह चटर्जी ,रबी केशरी ,दिनेश सोनी सह अन्य ने विजेताओं को सम्मानित किया

 उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, फिटनेस और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं तथा महिलाओं की बढ़ती भागीदारी उत्साहजनक है.



आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य और खेल के प्रति जागरूक करना है. विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए. कार्यक्रम का संचालन मनोज केसरी ने किया. आयोजन के संयोजन में रानीगंज रेफरी एसोसिएशन के सदस्य तथा रानीगंज एथलेटिक्स क्लब के प्रमुख रवि सिंह थे. इस अवसर पर मॉर्निंग वॉकर्स योगा ग्रूप के वरिष्ठ सदस्य के पी सिंह, बिमल बाजोरिया,चैंपियन सिक्योरिटी के निदेशक कौशल सिंह, बिमल बाजोरिया, चार्टर्ड अकाउंटेंट महेंद्र साव, डॉ. मनोज कुमार, प्रदीप सिंह,अशोक अरोड़ा,ललित कयाल ,अशोक बुचासीआ,उत्तम भगत, पप्पू गढ़वाला सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित थे.

 प्रतियोगिता के सफल आयोजन से शहर में उत्साह का माहौल रहा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर