रानीगंज बोरो-2 कार्यालय के बाहर झंडा विवाद गरमाया, सीटू का प्रदर्शन; भाजपा पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप



रानीगंज: आसनसोल नगर निगम के रानीगंज बोरो-2 कार्यालय के बाहर सीटू का झंडा हटाने के विवाद ने शनिवार को नया राजनीतिक मोड़ ले लिया. वामपंथी श्रमिक संगठन सीटू की ओर से कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया. संगठन ने आरोप लगाया कि हाल ही में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने वहां लगा सीटू से संबद्ध रानीगंज म्यूनिसिपल मजदूर यूनियन का लाल झंडा हटाकर उसकी जगह भाजपा का झंडा और राष्ट्रीय ध्वज लगा दिया था.


प्रदर्शन में सीटू रानीगंज कोऑर्डिनेशन कमेटी के संयुक्त संयोजक हेमंत प्रभाकर, रामकृष्ण चटर्जी, राज्य नेता सुप्रियो राय, बस्ती फेडरेशन के जिला सचिव संजय प्रमाणिक, डीवाईएफआई रानीगंज लोकल कमेटी के सचिव गौरव ढल्ल, महिला नेत्री कृष्णा दासगुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.


सभा को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य नेता सुप्रियो राय ने कहा कि कानून के अनुसार किसी सरकारी कार्यालय के सामने मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन का झंडा लगाया जा सकता है, लेकिन किसी राजनीतिक दल का झंडा नहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजयुमो ने श्रमिक संगठन का झंडा हटाकर भाजपा का झंडा लगा दिया, जबकि प्रशासन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर सका है.


सुप्रियो राय ने भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वामपंथी संगठन इस घटना को बर्दाश्त नहीं करेगा और श्रमिक संगठन का झंडा पुनः उसी स्थान पर लगाया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की जनता भविष्य में भाजपा को भी राजनीतिक रूप से जवाब देगी.

गौरतलब है कि रानीगंज म्यूनिसिपल मजदूर यूनियन वर्ष 1955 में गठित हुई थी और वर्तमान में सीटू से संबद्ध एक मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन है. हालांकि इस मामले में भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर