विधाननगर पुलिस की बड़ी सफलता: हवाला गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, 4 किलो सोना बरामद; पीछे सक्रिय है बड़ा नेटवर्क



 कोलकाता : गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विधाननगर पुलिस ने एक बड़े हवाला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस विशेष अभियान में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके पास से लगभग 4 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है।

विधाननगर पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच से स्पष्ट है कि इस पूरे मामले के पीछे एक बहुत बड़ा संगठित गिरोह काम कर रहा है।



पुलिस सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में अवैध वित्तीय लेनदेन और सोने की तस्करी को लेकर काफी समय से निगरानी रखी जा रही थी। पुख्ता जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाकर दोनों संदिग्धों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से 4 किलो सोना बरामद हुआ, जिसकी बाजार में भारी कीमत बताई जा रही है।


कमिश्नर ने कहा कि आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह सोना कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। इस गिरोह के मुख्य सरगनाओं तक पहुंचने के लिए पुलिस जांच को और तेज कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर