कटमनी के आरोपी टीएमसी नेता साड़ियों के ढेर के नीचे छिपे मिले, पुलिस ने किया गिरफ्तार



हावड़ा- पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के उदयनारायणपुर क्षेत्र में सरकारी आवास योजना में कथित कटमनी लेने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के स्थानीय नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी का तरीका चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि आरोपी नेता एक कपड़े की दुकान के गोदाम में साड़ियों के ढेर के नीचे छिपे हुए पाए गए।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि ब्रह्मानंद चक्रवर्ती ने आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर कई गरीब लाभार्थियों से अवैध रूप से पैसे वसूले थे। लंबे समय तक न तो लाभार्थियों को मकान मिला और न ही उनकी रकम वापस हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने उनके खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।


शिकायत मिलने के बाद पुलिस जब आरोपी की तलाश में निकली तो वह गिरफ्तारी से बचने के लिए एक कपड़े की दुकान के गोदाम में जा छिपा। पुलिस ने गोदाम की तलाशी के दौरान साड़ियों के एक बड़े ढेर में संदिग्ध हलचल देखी। जब कपड़ों को हटाया गया तो उसके नीचे ब्रह्मानंद चक्रवर्ती छिपे मिले। पुलिस ने उन्हें तत्काल हिरासत में ले लिया।


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जबरन वसूली सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर इलाके में राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन