भाजपा कार्यकर्ता पर हमले के मामले में टीएमसी के पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष समेत तीन गिरफ्तार



बांकुड़ा : भाजपा कार्यकर्ता पर हमला कर गंभीर रूप से मारपीट करने के आरोप में मेजिया पंचायत समिति के पूर्व उपाध्यक्ष एवं तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता रविलोचन गोप समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।



जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात बांकुड़ा जिले के मेजिया थाना क्षेत्र के तारापुर गांव में भाजपा कार्यकर्ता श्यामल गोप पर कथित रूप से हमला किया गया। इस मामले में रविलोचन गोप सहित कुल 12 लोगों के खिलाफ मारपीट और हमला करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि हमलावरों ने श्यामल गोप की बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


शुक्रवार को शालतोड़ा की विधायक चंदना बाउरी ने पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद पीड़ित परिवार की ओर से मेजिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।


शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए मेजिया थाना पुलिस ने तृणमूल नेता रविलोचन गोप समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत हत्या के प्रयास, मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाने और सामूहिक हमला करने से संबंधित मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच जारी है तथा अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर