विश्व साइकिल दिवस पर रानीगंज में जागरूकता रैली, अधिकारियों ने दिया स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश



रानीगंज : विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार को रानीगंज के एगरा ग्राम पंचायत अंतर्गत साहेबगंज फुटबॉल मैदान से एक जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया.

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के अंतर्गत ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम के तहत आयोजित इस रैली में प्रशाशनिक अधिकारी, बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों और खेल प्रेमियों ने भाग लिया.अवकाश के दिन आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी भाग लेकर स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।



रैली में रानीगंज के बीडीओ शुभदीप गोस्वामी, रानीगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (आईसी) सुबीर कर्मकार तथा भाजपा आसनसोल दक्षिण मंडल-4 के अध्यक्ष परिमल माझी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए. सभी अतिथियों ने स्वयं साइकिल चलाकर लोगों को इसके महत्व के प्रति जागरूक किया.



इस अवसर पर बीडीओ शुभदीप गोस्वामी ने कहा कि साइकिल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का भी एक प्रभावी माध्यम है. नियमित रूप से साइकिल चलाने से शारीरिक फिटनेस बनी रहती है, प्रदूषण कम होता है और जीवनशैली अधिक स्वस्थ बनती है.


 भाजपा आसनसोल दक्षिण मंडल-4 के अध्यक्ष परिमल माझी ने भी लोगों से दैनिक जीवन में अधिक से अधिक साइकिल के उपयोग की अपील की. उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी दूरियों के लिए साइकिल का उपयोग कर हम पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकते हैं.

रैली के माध्यम से युवाओं और आम नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन