पश्चिम बर्धमान/दिल्ली - दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की एक महिला प्रोफेसर की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने पूर्व बर्धमान से एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामप्रसाद दास और बनश्री दास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, संपत्ति विवाद के चलते करीब 1,400 किलोमीटर दूर दिल्ली जाकर बेहद सुनियोजित तरीके से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। सोमवार को दोनों आरोपियों को बर्धमान थाना और महिला थाना से बर्धमान जिला अदालत में पेश किया गया, जहां दिल्ली पुलिस ने उन्हें दिल्ली ले जाने के लिए 'ट्रांजिट रिमांड' की अर्जी दी है।अपार्टमेंट के फ्लैट से मिला था शवमामले के अनुसार, बीते गुरुवार को पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट से दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज की प्रोफेसर देवस्मिता पाल का शव बरामद हुआ था।
मृतका की बहन देवारती पाल ने सबसे पहले फ्लैट में जाकर अपनी बहन का शव देखा और पुलिस को सूचित किया। पति से अलग होने के बाद देवस्मिता उस फ्लैट में अकेली रहती थीं।सीसीटीवी (CCTV) फुटेज से खुला हत्या का राजजांच के दौरान पुलिस को फ्लैट का दरवाजा या ताला टूटा हुआ नहीं मिला, जिससे अंदेशा हुआ कि हत्यारा कोई करीबी या परिचित है। सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस ने देखा कि चेहरे ढके हुए तीन लोग कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ी कर पैदल अपार्टमेंट में घुसे थे और वारदात के बाद कपड़े बदलकर फरार हो गए। सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज और इनपुट्स की कड़ियों को जोड़ते हुए दिल्ली पुलिस आखिरकार बर्धमान तक पहुंच गई।बर्धमान के पैतृक मकान को लेकर था विवादपुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि प्रोफेसर देवस्मिता पाल को बर्धमान शहर में एक घर उत्तराधिकार (पैतृक संपत्ति) के रूप में मिला था।
उस घर में आरोपी रामप्रसाद दास और बनश्री दास लंबे समय से किराएदार के रूप में रह रहे थे। देवस्मिता उस मकान को बेचना चाहती थीं और इसके लिए वे किराएदार दंपत्ति पर घर खाली करने का दबाव बना रही थीं, लेकिन आरोपी मकान छोड़ने को तैयार नहीं थे।किराएदारों ने दिल्ली जाकर रची हत्या की साजिशपुलिस का दावा है कि इसी संपत्ति विवाद के कारण किराएदार दंपत्ति ने प्रोफेसर को रास्ते से हटाने की साजिश रची। उन्हें पता था कि देवस्मिता दिल्ली में अकेली रहती हैं और उनकी दिनचर्या क्या है। इसी का फायदा उठाकर वे बर्धमान से दिल्ली पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया।रविवार को बर्धमान के बादामतला से हुई गिरफ्तारीठोस सबूत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने रविवार को बर्धमान के बादामतला इलाके में छापेमारी कर आरोपी दंपत्ति को दबोच लिया। इनके खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश रचने सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस हत्याकांड में क्या कोई और भी शामिल था और दंपत्ति के नाबालिग बेटे की इसमें क्या भूमिका रही है। फिलहाल नाबालिग बेटे से भी पूछताछ की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ