पूर्व मंत्री अरूप रॉय के खिलाफ लगे विवादित पोस्टर; जूते की माला पहनाकर बताया 'बेईमान' और 'गद्दार'



हावड़ा: पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और मध्य हावड़ा के मौजूदा विधायक अरूप रॉय के खिलाफ एक बार फिर पार्टी के भीतर का असंतोष खुलकर सामने आ गया है। अरूप रॉय के घर के सामने और काली कुंडू लेन स्थित एक पेट्रोल पंप के पास कई विवादित पोस्टर लगे हुए पाए गए हैं, जिससे इलाके में राजनीतिक हड़कंप मच गया है।



पोस्टर में लिखा— "दीदी के सैनिकों ने घेरा" इन पोस्टरों में विधायक अरूप रॉय पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'बेईमान' और 'गद्दार' करार दिया गया है। पोस्टर पर लिखा है, "शुरुआती दिनों से ही हावड़ा में दीदी की पार्टी (तृणमूल कांग्रेस) को एक-एक कर खत्म करने का मुख्य सूत्रधार बेईमान और गद्दार अरूप रॉय है।" सबसे गौर करने वाली बात यह है कि पोस्टर के नीचे साफ तौर पर लिखा गया है— "हम दीदी के सैनिक हैं।"



तस्वीर पर पहनाई जूतों की माला, गुटबाजी की आशंका विवाद को बढ़ाने वाली सबसे बड़ी वजह यह है कि पोस्टर में छपी अरूप रॉय की तस्वीर पर जूतों की माला बनाई गई है। हालांकि, यह पोस्टर रात के अंधेरे में किसने या किस समूह ने लगाए हैं, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन पोस्टर के नीचे "हम दीदी के सैनिक" लिखे होने के कारण राजनीतिक विश्लेषकों का अनुमान है कि यह हावड़ा तृणमूल कांग्रेस (TMC) के ही किसी विरोधी गुट की आपसी कलह का नतीजा है। फिलहाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल