चिंगड़ीघाटा मेट्रो परियोजना का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया निरीक्षण, निर्माण में तेजी लाने के निर्देश



कोलकाता- कोलकाता की महत्वपूर्ण चिंगड़ीघाटा मेट्रो परियोजना को गति देने के उद्देश्य से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को परियोजना स्थल का जमीनी निरीक्षण किया। नवान्न में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ उच्चस्तरीय बैठक के बाद रेल मंत्री सीधे चिंगड़ीघाटा मोड़ पहुंचे और निर्माण कार्यों की प्रगति तथा लंबित बाधाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान उनके साथ कोलकाता मेट्रो, पूर्वी रेलवे तथा राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। रेल मंत्री ने प्रस्तावित पिलरों, रुके हुए निर्माण कार्यों और तकनीकी चुनौतियों की जानकारी इंजीनियरों से ली। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना में तेजी लाने और सभी बाधाओं को जल्द दूर करने के निर्देश दिए।


पत्रकारों से बातचीत में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि चिंगड़ीघाटा मेट्रो परियोजना की रूपरेखा सुरक्षा और तकनीकी मानकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई थी, लेकिन पूर्ववर्ती सरकार के कारण कई स्तरों पर बाधाएं उत्पन्न हुईं। उन्होंने कहा कि अंततः सर्वोच्च न्यायालय ने जनहित को देखते हुए परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त किया।


रेल मंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य में अनुकूल वातावरण होने से अब जमीन अधिग्रहण, प्रशासनिक स्वीकृतियों और अन्य प्रक्रियाओं में तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में रेल एवं मेट्रो अवसंरचना के विकास के लिए 14,205 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।


चिंगड़ीघाटा मेट्रो परियोजना पूरी होने से साल्टलेक, न्यू टाउन और ईएम बाईपास क्षेत्र के लाखों यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल