24 घंटे में अवैध क्लब और दुकानों को हटाने की चेतावनी, सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ विधायक नीलाद्रि शेखर दाना का सख्त रुख



बांकुड़ा: सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाए गए अवैध क्लब और दुकानों के खिलाफ बांकुड़ा विधानसभा के विधायक नीलाद्रि शेखर दाना ने कड़ा रुख अपनाया है। रविवार को उन्होंने बांकुड़ा नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 स्थित चार्ज मोड़ से स्कूलडांगा जाने वाली सड़क का अचानक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने सड़क किनारे सरकारी जमीन पर बने 'स्कूलडांगा यूथ टेन' नामक क्लब के अवैध निर्माण और उसके आसपास संचालित कई दुकानों को देखकर नाराजगी जताई।



स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूर्व सत्ताधारी दल के संरक्षण में सत्ता का दुरुपयोग कर इस क्लब का निर्माण किया गया था। इतना ही नहीं, सरकारी जमीन पर कब्जा कर कई दुकानें भी चलाई जा रही थीं, जिससे आम लोगों की आवाजाही में भारी परेशानी हो रही थी।


निरीक्षण के बाद विधायक नीलाद्रि शेखर दाना ने स्पष्ट कहा कि आम जनता की जमीन पर कब्जा कर किसी भी तरह की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बांकुड़ा के जिलाधिकारी (डीएम) को निर्देश देते हुए कहा कि अगले 24 घंटे के भीतर अवैध क्लब भवन और सरकारी जमीन पर बने सभी कब्जाधारी दुकानों को ध्वस्त किया जाए।


इस मौके पर विधायक ने कहा, "पूर्व सरकार के संरक्षण में जिन्होंने सरकारी संपत्ति पर कब्जा कर निजी लाभ कमाया, उनका समय अब समाप्त हो चुका है। आम लोगों के रास्ते को अवरुद्ध कर किए गए किसी भी अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि 24 घंटे के भीतर प्रशासन कार्रवाई नहीं करता, तो आगे और कड़े कदम उठाए जाएंगे।"


विधायक की इस सख्त चेतावनी के बाद इलाके में हलचल मच गई है। वहीं, स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए राहत की उम्मीद जताई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर