स्कूल से लौटे, क्रिकेट खेला और फिर कभी घर नहीं पहुंचे: दामोदर नदी में डूबने से 10वीं के तीन छात्रों



आसनसोल- पश्चिम बर्धमान जिले के कुल्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत डिसरगढ़ में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में कक्षा 10 के तीन छात्रों की दामोदर नदी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई, जबकि मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, नियामतपुर स्थित एक निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के आठ छात्र शनिवार को स्कूल नहीं पहुंचे थे। सोमवार को जब वे स्कूल पहुंचे तो कथित तौर पर उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। इसके बाद सभी छात्र डिसरगढ़ स्थित दामोदर नदी के किनारे एक मैदान में क्रिकेट खेलने चले गए।



क्रिकेट खेलने के बाद तीन छात्र नदी में नहाने के लिए उतर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहाने के दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।



सूचना मिलते ही कुल्टी थाना पुलिस तथा स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद तीनों छात्रों को नदी से बाहर निकाला गया और तत्काल आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन अस्पताल पहुंच गए। पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि छात्रों को स्कूल में प्रवेश नहीं मिलने की परिस्थितियां क्या थीं। इस दुखद घटना ने एक बार फिर नदी में नहाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर