रानीगंज: गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती के पावन अवसर पर 'प्रेस क्लब ऑफ शिल्पांचल' द्वारा रविवार शाम रानीगंज के षष्टीगोरिया पार्क में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगीत और विचारों के माध्यम से गुरुदेव को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
समारोह की शुरुआत उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और गुरुदेव टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात रानीगंज की प्रसिद्ध टीम "आमरा क जन" की महिला कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सुमधुर रवींद्र संगीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन दुर्गापुर की एंकर इतुश्री महंती ने किया।
जब तक सूरज रहेगा, अमर रहेंगे गुरुदेव: अतिथि
समारोह में शहर की कई गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की। वक्ताओं ने प्रेस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा की रवि का अर्थ सूर्य होता है। जिस प्रकार सूर्य शाश्वत है, वैसे ही जब तक सृष्टि में सूर्य रहेगा, गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर अपने विचारों और रचनाओं के माध्यम से जीवित रहेंगे। ऐसे कार्यक्रमों से हमारी भावी पीढ़ी को महापुरुषों के आदर्शों को समझने की प्रेरणा मिलती है.
कोलकाता हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और क्लब के प्रमुख सदस्य स्वप्निल मुखर्जी ने पत्रकारों के संघर्ष को रेखांकित करते हुए कहा कि विपरीत मौसम और कठिन परिस्थितियों में काम करने वाले संवाददाताओं के लिए यह क्लब एक साझा मंच प्रदान करेगा. उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब न केवल पत्रकारों के बैठने की जगह है, बल्कि आम जनता की समस्याओं के समाधान का केंद्र भी बनेगा. अब लोग एक ही स्थान पर सभी संवाददाताओं से मिलकर अपनी बात रख सकेंगे.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा शहर अध्यक्ष शमशेर सिंह, तुषार कांति बनर्जी, रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता, चेयरमैन मनोज केसरी, बलजीत सिंह बग्गा, मनीष शर्मा (VHP जिलाध्यक्ष), विश्वजीत गोराई, समाजसेवी प्रदीप बाजोरिया, बोरनाली सिंहदास, प्रदीप नंदी, बलराम राय, शैलेश ठाकुर, संजय बर्नवाल, सुनील बर्मन, जैकी भदानी और वरिष्ठ पत्रकार विमल देव गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस सफल आयोजन में 'जायका रेस्टोरेंट' के मालिक शंभू नाथ झा एवं आकाश सतनालिका का विशेष सहयोग रहा.


0 टिप्पणियाँ