आसनसोल के सेंट विंसेंट स्कूल के स्विमिंग पूल में डूबने से छात्र की मौत, समर कैंप के दौरान हुआ हादसा



आसनसोल: आसनसोल के प्रतिष्ठित सेंट विंसेंट स्कूल में चल रहे समर कैंप के दौरान गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में एक छात्र की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। मृत छात्र की पहचान हार्दिक के रूप में हुई है, जो आसनसोल के चेली डंगाल इलाके का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।



मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल में इन दिनों समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हार्दिक भी शामिल होने पहुंचा था। इसी दौरान स्विमिंग पूल में नहाने अथवा प्रशिक्षण के समय वह डूब गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।



घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता दुर्गेश नागी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि आखिर किन परिस्थितियों में बच्चे की डूबकर मौत हुई, इसकी पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए। उन्होंने स्विमिंग पूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने की भी मांग की, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सके।



वहीं भाजपा नेता मधुसूदन डे भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही आसनसोल उत्तर के भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा। उन्होंने भी मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।


घटना के बाद अभिभावकों में चिंता का माहौल है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि समर कैंप के दौरान बच्चों की सुरक्षा के लिए क्या पर्याप्त इंतजाम किए गए थे और स्विमिंग पूल के पास सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा था या नहीं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात