बड़ा बाजार हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हनुमान चालीसा संघ ने किया भव्य आयोजन



रानीगंज: हनुमान जयंती के पावन अवसर पर रानीगंज के आस्था के प्रमुख केंद्र, बड़ा बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला. श्री हनुमान चालीसा संघ की ओर से मंदिर में भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जहाँ सुबह से ही बजरंगबली के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.


40 वर्षों से जल रही है भक्ति की अलख

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए श्री हनुमान चालीसा संघ के प्रमुख ओम प्रकाश बाजोरिया ने बताया कि संस्था पिछले 40 वर्षों से हनुमान जयंती के अवसर पर निरंतर इन अनुष्ठानों का आयोजन कर रही है. उन्होंने कहा कि पहले हनुमान जयंती के प्रति इतनी जागरूकता नहीं थी, लेकिन संघ के प्रयासों से आज लोगों में भारी उत्साह है और वे बढ़-चढ़कर इस पर्व को मना रहे हैं.



भोर से ही लगी लंबी कतारें

धार्मिक अनुष्ठान आज सुबह 5:30 बजे से ही प्रारंभ हो गए थे. भोर के समय ही 300 से अधिक श्रद्धालु मंदिर पहुँच चुके थे. भक्तों की भीड़ का आलम यह था कि पूजा-अर्चना के लिए लोगों को एक घंटे से अधिक समय तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा. एक ओर जहाँ श्रद्धालु सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर प्रभु का अलौकिक श्रृंगार, पूजन, हवन और सवामणी का कार्यक्रम चलता रहा. पूरे दिन भक्तों के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी.



भजन संध्या और सामाजिक सरोकार

ओम प्रकाश बाजोरिया ने बताया कि संध्या काल में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ दुर्गापुर के श्याम मंडल के सदस्यों द्वारा सुमधुर भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे उन्होंने संस्था के सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री हनुमान चालीसा संघ द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच हर महीने राशन का वितरण किया जाता है .अब तक 558 गरीब परिवार की बेटियों का विवाह संपन्न कराया जा चुका है.महिला सशक्तिकरण और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए बच्चों को हनुमान चालीसा का पाठ सिखाया जा रहा है.



उन्होंने इस बात पर हर्ष व्यक्त किया कि आज की युवा पीढ़ी सनातन धर्म और संस्कारों के प्रति जागरूक हो रही है 

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मंदिर के मुख्य पुजारी पवन पुरोहित, पंडित जय प्रकाश पाठक, और राहुल मिश्रा का विशेष योगदान रहा. साथ ही संघ के सदस्य राज कुमार नांगलिया, बिमल अग्रवाल, राजीव बाजोरिया, पीयूष बाजोरिया, शम्भू कुमार और हनुमान चालीसा संघ की महिला शाखा की सदस्यों ने अपनी अहम भूमिका निभाई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद