पश्चिम बर्धमान की 9 सीटों पर जीत का संकल्प, पोलो मैदान में उमड़ा समर्थकों का जनसैलाब।
आसनसोल :23 अप्रैल को पश्चिम बर्धमान जिले में पहले चरण के तहत बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा उससे पहले सभी पार्टियों की तरफ से बड़े पैमाने पर चुनाव प्रचार किया जा रहा है आज भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े पोस्टर बॉय और स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसनसोल के पोलो मैदान में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री की इस जनसभा को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था आज के इस जनसभा में पश्चिम बर्दवान जिले के 9 विधानसभा सीट के सभी भाजपा प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य भाजपा के जिला अध्यक्ष देव तनु भट्टाचार्य पुरुलिया बांकुरा आदि क्षेत्र के भी भाजपा पदाधिकारी और नेता उपस्थित थे.
इसके अलावा यहां बड़ी संख्या में पश्चिम वर्धमान जिले के 9 विधानसभा क्षेत्र के समर्थकों के अलावा अन्य जिलों के भी समर्थक उपस्थित थे प्रधानमंत्री की सभा को देखते हुए प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे यहां पुलिस प्रशासन के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान भी चप्पे-चप्पे पर तैनात थे ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने पूरे आसनसोल शहर में ट्रैफिक को नियंत्रित किया था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर लोको मैदान में उतरा यहां से उनका काफिला सड़क मार्ग से पोलो मैदान तक पहुंचा इस दौरान सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक उपस्थित थे जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के जयकारे लगा रहे थे.
वही पोलो मैदान में भी हजारों की तादाद में भाजपा समर्थक पहुंचे थे जो नरेंद्र मोदी की एक झलक पाना चाहते थे नरेंद्र मोदी के मंच पर आने से पहले भाजपा के विभिन्न प्रत्याशियों ने अपनी बात रखी और उन्होंने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी के शासनकाल में क्या परेशानियां हो रही है इसके बारे में बताया और लोगों से अपील की यह आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में बंगाल की सत्ता से टीएमसी को उखाड़ फेंका जाए और इसमें पश्चिम बर्दवान जिले को एक अहम भूमिका निभानी होगी यह नेताओं ने समर्थकों से आग्रह किया कि इस जिले में सभी 9 सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करें वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने अपने वक्तव्य में ममता बनर्जी की सरकार पर जमकर निशाना साधा.
उन्होंने कहा कि 2011 में जब वामपंथियों को हराकर ममता बनर्जी सत्ता में आई थी तो लोगों को उनसे बहुत उम्मीद थी उनको लगा था कि 34 सालों के वामपंथियों के कुशासन से बंगाल को मुक्ति मिलेगी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ बंगाल में स्थिति और ज्यादा खराब हो गई आज आलम यह है कि लोग वर्तमान राज्य सरकार से मुक्ति चाहते हैं और यह सिर्फ भाजपा दिलवा सकती है भाजपा के नेतृत्व में जब बंगाल में नई सरकार का गठन होगा तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल की डबल इंजन की सरकार बंगाल के लोगों की उन समस्याओं को दूर करेगी जिसे अभी उन्हें जूझना पड़ रहा है उन्होंने टीएमसी नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि भ्रष्टाचार की वजह से आज बंगाल पिछड़ता जा रहा है इसके उपरांत जब नरेंद्र मोदी मंच पर उपस्थित हुए तो पूरा सभा स्थल नरेंद्र मोदी के जयकारों से गूंज उठा इसके उपरांत नरेंद्र मोदी को मां दुर्गा और रविंद्रनाथ टैगोर की तस्वीर उपहार स्वरूप प्रदान की गई इसके बाद नरेंद्र मोदी ने अपना वक्तव्य शुरू किया और उन्होंने आसनसोल की जनता का अभिवादन किया उन्होंने कहा कि आसनसोल बंगाल का एक अहम हिस्सा है और यहां के लोगों का उत्साह और जोश अलग ही स्तर का होता है लेकिन टीएमसी के शासनकाल में यहां की जनता की प्रतिभा के साथ न्याय नहीं हो रहा है और उनको नहीं मिल रहे हैं जो उन्हें मिलनी चाहिए उन्होंने कहा कि बंगाल में आज भ्रष्टाचार और कट मनी की सरकार चल रही है इसे सिर्फ और सिर्फ भाजपा मुक्ति दिला सकती है उन्होंने कहा कि आज बंगाल में एक निर्मम सरकार चल रही है जिसकी आम जनता के साथ कोई सहानुभूति नहीं है। यहां के टीएमसी नेता सिर्फ अपनी जेब भरने में व्यस्त हैं उन्होंने कहा कि ऐसा अब ज्यादा दिन नहीं चलेगा बंगाल के लोगों ने अपना मन बना लिया है और 4 में को जब चुनाव के नतीजे आएंगे तब यह दिखेगा की लोग कितनी शिद्दत से बंगाल में सत्ता परिवर्तन चाहते थे उन्होंने साफ कहा की बंगाल के लोगों को ज्यादा दिनों तक दबा के नहीं रखा जा सकता नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल ने एक समय पूरे देश को दिशा दिखाई थी लेकिन आज बंगाल की स्थिति ऐसी हो गई है कि वह हर विभाग में देश के अन्य राज्यों से पिछड़ता जा रहा है इसकी वजह 34 वर्षों का वाम शासन और 15 सालों का टीएमसी शासन रहा है इन 50 सालों में बंगाल हर विभाग में पिछड़ता गया और आज ऐसी स्थिति हो गई है कि बंगाल के युवा यहां से पलायन करने पर मजबूर है क्योंकि यहां पर रोजगार के साधन नहीं है यहां के टीएमसी नेता सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार करते हैं यहां पर भ्रष्टाचार हर विभाग में व्याप्त हो गया है चाहे वह शिक्षा हो या स्वास्थ्य या अन्य कोई विभाग ऐसा एक भी क्षेत्र नहीं है जहां पर टीएमसी द्वारा भ्रष्टाचार नहीं किया जा रहा है यहां पर महिलाएं सुरक्षित नहीं है लेकिन महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद यहां की प्रशासन को इससे कोई लेना-देना नहीं है उन्होंने साफ कहा कि बंगाल की जनता इस बार परिवर्तन लाकर रहेगी और जब बंगाल में परिवर्तन हो जाएगा तब भाजपा के डबल इंजन की सरकार बंगाल को फिर से सोनार बांग्ला बनाएगी

0 टिप्पणियाँ