"चोर चुनते-चुनते पूरा गांव खाली हो जाएगा" - टीएमसी की प्रार्थी सूची पर दिलीप घोष का बड़ा हमला


कोलकाता ( पीबी टीवी) भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने न्यूटाउन इकोपार्क में मीडिया से बात करते हुए तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। खड़गपुर के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि चुनाव उनके लिए केवल एक औपचारिकता है, क्योंकि वे साल भर जनता के बीच रहते हैं। खड़गपुर में आज वे तीन प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ पवित्र कर को उम्मीदवार बनाए जाने पर कटाक्ष करते हुए दिलीप घोष ने कहा, "तृणमूल के पास नंदीग्राम में लड़ने के लिए कोई योग्य उम्मीदवार नहीं है, इसलिए उन्हें हमारे यहाँ से उम्मीदवार उधार लेना पड़ रहा है। ममता बनर्जी दोबारा नंदीग्राम जाने की हिम्मत नहीं करेंगी, क्योंकि 'बैल' बार-बार बेल के पेड़ के नीचे नहीं जाता।"टीएमसी की उम्मीदवार सूची में भ्रष्टाचार के आरोपियों को शामिल किए जाने पर उन्होंने कहा, "तृणमूल में ऐसे व्यक्ति को ढूंढना मुश्किल है जो दागी न हो। चोर चुनते-चुनते पूरा गांव खाली हो जाएगा। ममता बनर्जी अब खुद को 'ईमानदारी का प्रतीक' नहीं कह सकतीं, उनकी पार्टी अब 'भ्रष्टाचार का प्रतीक' बन चुकी है।" उत्तर बंगाल के समीकरणों पर उन्होंने दावा किया कि भाजपा वहां 40 से 45 सीटें जीतेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात