बाली विधानसभा के टीएमसी उम्मीदवार कैलाश मिश्रा को झेलना पड़ा जनता का भारी आक्रोश; कूड़े और जलजमाव पर भड़के लोग



लिलुआ, बाली। (पीबी टीवी) :बाली विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित होने के अगले ही दिन कैलाश मिश्रा को जनता के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह जब वे लिलुआ इलाके में अपने पहले चुनावी प्रचार के लिए निकले, तो स्थानीय निवासियों ने उन्हें घेर लिया और अपनी समस्याओं को लेकर जमकर खरी-खोटी सुनाई।लिलुआ के निवासियों का आरोप है कि पिछले पांच वर्षों में उन्हें न तो विधायक की ओर से और न ही प्रशासन की ओर से कोई बुनियादी सुविधा मिली है। 




पूरा इलाका कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुका है और सड़कें गंदगी से ढकी हुई हैं। इसके अलावा, जलजमाव की समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है।जनता के गुस्से को देखते हुए कैलाश मिश्रा ने आश्वासन दिया कि अगले 7 दिनों के भीतर कूड़े की सफाई और जल निकासी का काम पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद सड़कों को ऊंचा करने का काम शुरू होगा। 

हालांकि, स्थानीय लोगों ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा, "जो काम पांच साल में नहीं हुआ, वह चुनाव के समय सात दिन में कैसे संभव है?"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर