'रास्ते के मास्टर’ दीप नारायण नायक का राष्ट्रीय शिक्षक मार्गदर्शन मिशन में चयन, जिले में गर्व की लहर




जामुड़िया: पश्चिम बर्धमान जिले के जामुड़िया क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है.जामुड़िया नामोपाड़ा निःशुल्क प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक दीप नारायण नायक को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन 'राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद' द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक मार्गदर्शन मिशन में मार्गदर्शक (मेंटर) के रूप में चुना गया है.राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य देश भर के अनुभवी शिक्षकों का एक समूह तैयार करना है, जो अन्य शिक्षकों का मार्गदर्शन कर सकें.



‘मानव श्यामपट’ के नाम से हैं विख्यात

दीप नारायण नायक को समाज में उनके अनूठे योगदान के कारण “रास्ते के मास्टर” और “मानव श्यामपट” के नाम से जाना जाता है.उन्होंने वंचित वर्ग के बच्चों के लिए शिक्षा को दीवारों से बाहर निकालकर समुदाय तक पहुँचाया है. उनका ‘तीन पीढ़ी शिक्षण मॉडल’, जिसमें बच्चों के साथ उनके माता-पिता और दादा-दादी को भी जोड़ा जाता है, काफी लोकप्रिय रहा है.


अंतरराष्ट्रीय अनुभव का मिलेगा लाभ

नायक ने फिनलैंड, पेरिस और मलेशिया जैसे देशों में शैक्षिक कार्यक्रमों में भाग लेकर वहाँ की बाल-केंद्रित पद्धतियों का अध्ययन किया है. उनके चयन पर जिला मजिस्ट्रेट ने बधाई देते हुए इसे जिले के लिए सम्मान की बात बताया.दीप नारायण नायक ने कहा, इस मिशन के जरिए मैं देश भर के शिक्षकों के साथ अपने अनुभव साझा कर शिक्षा में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करूँगा.इस उपलब्धि से विद्यालय के विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर