बांकुड़ा में तृणमूल को बड़ा फायदा, प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. अनुप मंडल ने थामा पार्टी का हाथ


बाँकुड़ा-लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. अनुप मंडल ने मंगलवार को बांकुड़ा जिला तृणमूल कार्यालय में आधिकारिक रूप से तृणमूल कांग्रेस जॉइन कर ली। सांसद अरूप चक्रवर्ती और जिला अध्यक्ष ताराशंकर राय ने उन्हें पार्टी का झंडा सौंपा।



डॉ. मंडल ने कहा कि ममता बनर्जी के जनसेवा के काम से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी पर निर्भर करेगा, लेकिन वे एक कार्यकर्ता के रूप में हर जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं।

जिला अध्यक्ष ताराशंकर राय ने बताया कि डॉ. मंडल लंबे समय से जिले में लोगों की सेवा कर रहे हैं और अब पार्टी संगठन के लिए भी काम करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर