जामुड़िया: पानी को तरसी महिलाएं, सड़क जाम कर नगर निगम के खिलाफ खोला मोर्चा



जामुड़िया-आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 4 के अंतर्गत आने वाले इलाकों में गहराते जल संकट ने अब जनाक्रोश का रूप ले लिया है. रविवार सुबह जामुड़िया 6 नंबर बाईपास, मुस्लिम मोहल्ला और कलकतिया मिल के समीप रहने वाले स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा. महीनों से पेयजल की आपूर्ति बाधित रहने और अशुद्ध पानी मिलने के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।₹. सुबह 9 बजे से शुरू हुआ यह सड़क अवरोध कई घंटों तक जारी रहा, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया.


प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और स्वास्थ्य की चिंता

आंदोलनकारी महिलाओं ने प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से उन्हें पीने का साफ पानी नसीब नहीं हो रहा है.उन्होंने बताया की हमें लंबे समय से गंदा और अशुद्ध पानी दिया जा रहा है, जिससे इलाके में बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है. कई बार नगर निगम में शिकायत की गई, लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी. मजबूरन हमें सड़क पर उतरना पड़ा.


विपक्षी नेताओं का जमावड़ा, विधायक पर साधा निशाना

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा उम्मीदवार डॉ. बिजन मुखर्जी और कांग्रेस नेता फिरोज खान मौके पर पहुंचे.उन्होंने प्रदर्शनकारी महिलाओं से बात की और उनके संघर्ष को जायज बताया. विपक्षी नेताओं ने इस गंभीर समस्या के लिए आसनसोल नगर निगम प्रशासन और स्थानीय विधायक हरेराम सिंह को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने आरोप लगाया कि जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है और प्रतिनिधि मौन हैं.


आश्वासन के बाद हटा जाम

स्थिति को बिगड़ते देख बोरो चेयरमैन शेख शानदार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की. उन्होंने आश्वासन दिया कि तकनीकी खामियों को दूर कर जल आपूर्ति जल्द ही सामान्य कर दी जाएगी और संबंधित विभाग को इस पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं. चेयरमैन के भरोसे के बाद महिलाओं ने सड़क जाम समाप्त किया.


चुनाव बहिष्कार की सुगबुगाहट

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी महिलाओं में भारी नाराजगी देखी गई. प्रदर्शनकारी महिलाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि मतदान से पहले पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो वे और भी उग्र आंदोलन करेंगी और इसका असर चुनाव परिणामों पर भी दिखेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर