आसनसोल दक्षिण से शिल्पी चक्रवर्ती हुई वामफ्रंट की उम्मीदवार, नाम की घोषणा होते ही दीवार लेखन शुरू



रानीगंज- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वामफ्रंट ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से शिल्पी चक्रवर्ती को चुनावी मैदान में उतारा गया है.प्रत्याशी के रूप में नाम की आधिकारिक घोषणा होते ही वामपंथी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया. घोषणा के तुरंत बाद बर्नपुर समेत विधानसभा के विभिन्न इलाकों में कार्यकर्ताओं ने दीवार लेखन का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है.


अनुशासन की मिसाल: घोषणा के बाद ही शुरू हुआ प्रचार

प्रत्याशी बनाए जाने पर शिल्पी चक्रवर्ती ने वाम मोर्चे के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया.उन्होंने कार्यकर्ताओं के जोश की सराहना करते हुए कहा कि समर्थक पहले से ही दीवार लेखन शुरू करना चाहते थे, लेकिन पार्टी के अनुशासन का सम्मान करते हुए आधिकारिक नाम आने तक का इंतजार किया गया.



शिल्पी चक्रवर्ती ने कहा, हमारी पार्टी एक बेहद अनुशासित संगठन है.आज दोपहर जैसे ही नाम की घोषणा हुई, उसके बाद ही कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रतीक और मेरे नाम के साथ प्रचार अभियान शुरू किया है. मैं इस जिम्मेदारी के लिए खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूँ.


जीत का भरोसा

चुनावी माहौल पर चर्चा करते हुए शिल्पी चक्रवर्ती ने विश्वास जताया कि इस बार जनता का मूड बदला हुआ है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग वामपंथी विचारधारा और विकास की राजनीति के साथ हैं. कार्यकर्ताओं के सक्रिय सहयोग और जनता के समर्थन के दम पर आसनसोल दक्षिण सीट से वामपंथियों की जीत सुनिश्चित है.

दीवार लेखन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय वामपंथी नेता और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने नारेबाज़ी कर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर