रानीगंज लायंस क्लब ने पूर्व जिला पालों को किया सम्मानित

पीडीजी माह के तहत 'विरासत और नेतृत्व' को समर्पित भव्य समारोह आयोजित; 17 पूर्व गवर्नरों का हुआ सम्मान



रानीगंज-सेवा और समर्पण के पर्याय 'लायंस क्लब ऑफ रानीगंज' द्वारा शनिवार, की शाम को एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. स्थानीय 'लायन एस.एम. पातेसरिया मेमोरियल कम्युनिटी सेंटर' में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट-322C3 के पूर्व जिला पालों के योगदान को सम्मानित करना और लायनवाद की भावना को सुदृढ़ करना था।


विरासत को सम्मान, भविष्य को प्रेरणा

कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट-322C3 के 23 पूर्व जिलापालो में 17 पूर्व जिला पालों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. क्लब के अध्यक्ष आलोक बगड़िया ने अपने संबोधन में कहा कि क्लब अपनी परंपरा के अनुसार फरवरी माह को पूर्व नेतृत्वकर्ताओं के सम्मान में समर्पित करता है.उन्होंने जोर देकर कहा कि इन दिग्गजों का अनुभव और मार्गदर्शन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का अटूट स्रोत है.



समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शेख मोहिउद्दीन थे.उन्होंने लायंस क्लब को भारत का सबसे बड़ा एनजीओ बताते हुए कहा कि रानीगंज लायंस क्लब की ख्याति अंतरराष्ट्रीय स्तर तक है. कार्यक्रम में वरिष्ठ पूर्व जिला पाल अरुण कुमार तोदी, डॉ. पीआर घोष, डॉ. अब्दुल कयूम और डॉ. एस.के. बसु,जयंती मल्लिक,अरुप मुखर्जी,रमेश पांडेय सह सभी 17 पूर्व जिलापालो को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. समारोह को जिला के ग्लोबल मेंबर टीम मंजीत सिंह ने भी संबोधित किया.



कार्यक्रम के संयोजक लायन संदीप केडिया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी पूर्व जिला पालों की दूरदर्शिता को याद किया गया जिन्होंने जिले की सफलता का मार्ग प्रशस्त किया. अतिथियों का स्वागत 'हाई टी' से हुआ, जिसके बाद औपचारिक बैठक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चला.

मंच पर सचिव वानी खेतान समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में समन्वयक लायन सुशील कुमार गनेरीवाल एवं क्लब के सभी सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही. लायन पदाधिकारियों ने अपनी नवनिर्वाचित जिलापाल टीमों को भी उनके अनुकरणीय सेवा और मार्गदर्शन के लिए सराहा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता