चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन; बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 5 जिलों के DIG बदले गए



 कोलकाता, पश्चिम बंगाल (पीबी टीवी)  :आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने राज्य के 5 महत्वपूर्ण रेंजों के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति का निर्देश दिया है।चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, राठौर अमितकुमार भारत को रायगंज रेंज का नया डीआईजी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, अजीत सिंह यादव को मुर्शिदाबाद, श्रीहरि पांडेय को वर्धमान रेंज और कंकर प्रसाद बारुई को प्रेसिडेंसी रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अंजलि सिंह को जलपाईगुड़ी रेंज का डीआईजी बनाया गया है।आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी नई जिम्मेदारी संभालनी होगी और उनकी जॉइनिंग रिपोर्ट 19 मार्च सुबह 11 बजे तक आयोग के पास जमा करनी होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर