राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर पुआल लदी गाड़ी धूं-धूं कर जली, चालक की बाल-बाल बची जान

जामुड़िया और रानीगंज के बीच जेके नगर के पास हुआ हादसा; स्थानीय लोगों की तत्परता से टला बड़ा संकट



 जामुड़िया-राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बाँकुड़ा जिले के मेजिया से आसनसोल की ओर जा रही पुआल से लदी एक मिनी ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई. यह घटना दोपहर करीब 2:00 बजे जेके नगर और बेनाली के बीच घटी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे वाहन पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गया.


साहसी स्थानीय लोगों ने बचाई चालक की जान

आग इतनी तेजी से फैली कि चालक संजीत मंडल को मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने अदम्य साहस और तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला. हालांकि, सूखे पुआल में आग इतनी भीषण थी कि स्थानीय स्तर पर उस पर काबू पाना असंभव हो गया.



चलती गाड़ी में धुंआ देख बाइक सवार ने दी चेतावनी

पीड़ित चालक संजीत मंडल ने बताया कि वह बांकुड़ा के मेजिया से पुआल लादकर आसनसोल की ओर जा रहा था. जब वह नार्थब्रुक के समीप पहुँचे तब एक अज्ञात बाइक सवार ने उसे चिल्लाकर बताया कि गाड़ी के पिछले हिस्से से धुंआ निकल रहा है. संजीत ने बताया, जब तक मैं कुछ समझ पाता और गाड़ी रोकता, तब तक आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया था.


दमकल और पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज दमकल विभाग की एक गाड़ी और जामुड़िया थाना की पुलिस मौके पर पहुँची. दमकल कर्मियों ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए आग पर काबू पाया. रानीगंज दमकल प्रभारी मोहम्मद शबाब ने बताया कि प्राथमिक दृष्टि में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है, हालांकि मामले की सटीक जांच की जा रही है।



यातायात रहा प्रभावित

हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हुआ. जामुड़िया थाना पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए एक लेन से वाहनों का परिचालन शुरू करवाया. फिलहाल पुलिस और दमकल की टीमें मार्ग को पूरी तरह सामान्य करने और जले हुए अवशेषों को हटाने में जुटी हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर