भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद पर आरोप के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल; उत्तर थाने का घेराव



आसनसोल उत्तर थाने में भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद के खिलाफ एक आदिवासी महिला से अभद्र व्यवहार की शिकायत दर्ज होने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इसके विरोध में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की।




 रानीगंज विधानसभा प्रभारी आशा शर्मा और अपूर्वा हाजरा के नेतृत्व में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया. भाजपा नेताओं का दावा है कि कृष्णा प्रसाद को एक सोची-समझी साजिश के तहत फंसाया गया है. अपूर्वा हाजरा ने सीधे तौर पर स्थानीय टीएमसी विधायक की ओर इशारा करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित कार्रवाई बताया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कृष्णा प्रसाद पिछले तीन दशकों से समाज सेवा कर रहे हैं. हाल ही में ग्रामीण क्षेत्रों में उनके द्वारा किए जा रहे कंबल वितरण कार्यक्रम की लोकप्रियता से घबराकर विपक्षी दलों ने यह झूठा केस दर्ज कराया है. आशा शर्मा ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि भाजपा महिला और एससी/एसटी वर्ग का सदैव सम्मान करती है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाना है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल