निमचा में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल का विरोध, लगे ‘गो बैक’ के नारे



रानीगंज-सोमवार को रानीगंज थाना क्षेत्र के निमचा इलाके में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल को स्थानीय लोगों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा. बताया गया कि वे निमचा मंडल चार क्षेत्र में पाड़ा-पाड़ा दीदी-भाई कार्यक्रम के तहत आम लोगों से संपर्क करने पहुंची थीं.

इस दौरान कई स्थानीय निवासियों ने विधायक के पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल पर सवाल उठाए. लोगों का आरोप था कि इन पांच सालों में उन्होंने निमचा इलाके में बहुत कम दौरे किए और क्षेत्र के विकास के लिए कोई ठोस काम नहीं किया. स्थानीय लोगों का कहना था कि विधायक निधि से भी कोई उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं हुआ, जिससे जनता को लाभ मिलता.



धीरे-धीरे इलाके में भीड़ बढ़ने लगी और विधायक को घेरकर ‘गो बैक’ के नारे लगाए जाने लगे, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई. इसके जवाब में मौके पर मौजूद भाजपा समर्थकों ने भी तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी,विधायक अग्निमित्रा पॉल ने भी बोल ममता हाय हाय के नारे लगाए.

स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर हालात पर काबू पाया. इसके बाद धीरे-धीरे क्षेत्र में शांति बहाल हुई.



घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि वे आम लोगों से बातचीत करने गई थीं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें देखते ही नारेबाजी शुरू कर दी. उन्होंने कहा कि इस तरह उन्हें रोका नहीं जा सकता और भाजपा कार्यकर्ता जमीन पर उतरकर संघर्ष कर रहे हैं.उनका दावा है कि राज्य में बदलाव अवश्य आएगा.

वहीं, आसनसोल दक्षिण क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण दास ने कहा कि एक विधायक के साथ इस तरह का व्यवहार जनता की नाराजगी को दर्शाता है. उनके अनुसार, विधायक बनने के पांच साल बाद भी इलाके में कोई विकास कार्य नहीं हुआ. उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में इस क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस का विधायक चुना जाएगा और समग्र विकास होगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान