रानीगंज- शहर के फिटनेस प्रेमियों के लिए रविवार का दिन रानीगंज के हृदय स्थल नेताजी सुभाष बोस रोड (श्याम मंदिर के समीप) में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 'मॉडर्न अखाड़ा' जिम का उद्घाटन किया गया. इस नए जिम के खुलने से स्थानीय युवाओं और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने वाले लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
जिम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि और जाने-माने समाजसेवी व उद्योगपति गोपाल अग्रवाल ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर जिम के संचालक अभिषेक चौहान और उनके भाई संदीप कुमार ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया. उद्घाटन के पश्चात श्री अग्रवाल ने जिम परिसर का मुआयना किया और मशीनों की गुणवत्ता की सराहना की.उन्होंने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है, इसलिए हर व्यक्ति को अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय व्यायाम के लिए जरूर निकालना चाहिए.
संचालकों ने बताया कि 'मॉडर्न अखाड़ा' को अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. बॉडीबिल्डिंग और कार्डियो के लिए विश्व स्तरीय आधुनिक मशीनें, वर्कआउट के तुरंत बाद सही डाइट सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही जिम के अंदर कैफेटेरिया शुरू होगा. बेहतर सुविधाओं के बावजूद एडमिशन फीस काफी किफायती रखी गई है ताकि समाज का हर वर्ग इसका लाभ उठा सके. अभिषेक चौहान ने कहा की हमारा उद्देश्य रानीगंज में फिटनेस के स्तर को ऊँचा उठाना है. हमने यहाँ ऐसी मशीनें लगाई हैं जो बड़े शहरों के प्रीमियम जिम में होती हैं, ताकि यहाँ के युवाओं को कहीं बाहर न जाना पड़े.


0 टिप्पणियाँ