पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: सभी 294 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, संगठन को मजबूत करने की तैयारी


  भाटपाड़ा (उत्तर 24 परगना) / पीबी टीवी : आगामी 2026 विधानसभा चुनावों को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में शताब्दी पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इस बार राज्य की सभी 294 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का बड़ा फैसला लिया है। पार्टी का मानना है कि इस बार बिना किसी गठबंधन के मैदान में उतरकर वे अपनी वास्तविक ताकत का आकलन कर पाएंगे।


उत्तर 24 परगना जिला कांग्रेस अध्यक्ष तापस मजूमदार ने भाटपाड़ा में आयोजित एक संगठनात्मक बैठक के दौरान मीडिया से बात करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी इस बार किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और पूरी मजबूती के साथ अकेले चुनाव लड़ेगी।


बैठक के बाद तापस मजूमदार ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का जमीनी स्तर पर आधार मजबूत हुआ है। कांग्रेस राज्य की हर एक विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी की वर्तमान स्थिति को परखने के लिए अकेले लड़ने का निर्णय लिया गया है।तापस बाबू ने उम्मीद जताई है कि 2026 के चुनावों में कांग्रेस को कई सीटों पर जीत हासिल होगी और पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहेगा।

भाटपाड़ा में हुई इस बैठक में जिले के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जहाँ चुनाव की रणनीति और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने पर चर्चा की गई।

बाइट: तापस मजूमदार (अध्यक्ष, उत्तर 24 परगना जिला कांग्रेस)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन