रानीगंज एनएच-19 पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज पर पलटा धान से लदा ट्रक



रानीगंज: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर सोमवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. मंगलपुर ओवरब्रिज के पास धान से लदा एक दस चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और पुल के ऊपर ही पलट गया.इस घटना में ट्रक चालक और खलासी बाल-बाल बच गए, हालांकि उन्हें चोटें आई हैं.


नींद की झपकी बनी हादसे का कारण

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक बिहार के जमुई से भारी मात्रा में धान लादकर बर्धवान की ओर जा रहा था. सोमवार सुबह जब ट्रक मंगलपुर मोड़ स्थित ओवरब्रिज पर पहुँचा, तभी यह दुर्घटना घटी. ट्रक चालक ने बताया कि लंबी दूरी तय करने के कारण वह काफी थक गया था और गाड़ी चलाते समय अचानक उसकी आँख लग गई. नींद की झपकी आने के कारण वाहन से नियंत्रण खो गया और ट्रक सीधे डिवाइडर से टकराकर पलट गया.


टल गया बड़ा जान माल का नुकसान

गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय पुल पर अन्य वाहनों की आवाजाही कम थी. यदि कोई अन्य वाहन या राहगीर ट्रक की चपेट में आता, तो परिणाम बेहद गंभीर हो सकते थे. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और ट्रक के केबिन में फंसे चालक व खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला.


पुलिस की त्वरित कार्रवाई और यातायात बहाल

हादसे की सूचना मिलते ही रानीगंज थाना अंतर्गत पंजाबी मोड़ फांड़ी की पुलिस और ट्रैफिक विभाग की टीम मौके पर पहुँची. ट्रक के सड़क के बीचों-बीच पलटने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफी देर के लिए यातायात बाधित हुआ,वाहनों की लंबी कतारें लग गई. पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को रास्ते से हटाने की प्रक्रिया शुरू की और स्थिति को सामान्य बनाया.ट्रैफिक प्रभारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबी दूरी तय करने वाले चालकों से अपील है कि थकान या नींद महसूस होने पर वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोककर कुछ देर विश्राम अवश्य करें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर