रानीगंज- रानीगंज की पवित्र धरा इन दिनों 'हारे के सहारे' श्री श्याम प्रभु के जयकारों से गुंजायमान है. अवसर है श्री श्याम मंदिर का द्वितीय स्थापना महोत्सव और श्री श्याम बाल मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट का 41वां वार्षिक महोत्सव. गौरवजी शर्मा के पावन सान्निध्य में आयोजित इस त्रिदिवसीय दिव्य अनुष्ठान के दूसरे दिन शुक्रवार को मंदिर परिसर में भक्ति, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला.
कोलकाता की मंडली ने किया 810वां सुंदरकांड पाठ
उत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह 11:00 बजे से ही धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया. विशेष रूप से कोलकाता से आई श्री श्री बालाजी सत्संग समिति के 30 भजन गायकों ने सस्वर संगीतमय सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया,जिससे भक्त गन श्री हनुमान प्रभु की आराधना में लीन हो गये.
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के सचिव पवन केजरीवाल ने बताया कि कोलकाता की इस समिति द्वारा आयोजित यह 810वां सुंदरकांड पाठ था. नंदूजी पेरीवाल (कोलकाता) के नेतृत्व में हुए इस पाठ ने पूरे वातावरण को अलौकिक बना दिया.वहीं, संध्या 6:30 बजे से श्री राणी सती दादीजी के मधुर भजनों का आयोजन में कोलकाता से आई भजन गायिका निकिता शर्मा की भजन प्रस्तुत की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने झूमते हुए अपनी हाजिरी लगाई।
रानीगंज का श्री श्याम मंदिर बना आस्था का धाम
अध्यक्ष बिष्णु सराफ ने कहा कि "श्री श्याम मंदिर अब महज एक देवालय नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए एक 'धाम' बन चुका है. लोग यहां पूरी श्रद्धा के साथ अपनी मन्नतें लेकर आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि शनिवार को इस उत्सव और प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन होगा. अंतिम दिन बरेली से पधारने वाली भजन गायिका अंजली द्विवेदी तथा कोलकाता के लव अग्रवाल तथा हर्षिता डिडवानिया पहुंचेंगे, जहाँ भव्य भजन कीर्तन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे.
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के ट्रस्टी और सदस्य पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं. कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से अध्यक्ष विष्णु सराफ, सचिव पवन केजरीवाल, कोषाध्यक्ष विनोद बंसल, बिमल सराफ, अरुण राजपुरिया, रितेश खेतान, दिनेश मोदी, राहुल केजरीवाल, श्री पप्पू माटोलिया, संदीप शर्मा, शरद जगनानी, टोनी कयाल, पंकज महेश्वरी सहित अनेक गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे.
शनिवार को स्थापना महोत्सव के अंतिम दिन महाआरती और छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा.



0 टिप्पणियाँ