शराब की महफिल में खूनी संघर्ष, दोस्त ने गले पर वार कर की अधेड़ की हत्या, आरोपी गिरफ्तार





भाटपाड़ा (पीबी टीवी) : उत्तर 24 परगना  जिले के श्यामनगर 22 नंबर रेलगेट इलाके में बीती रात शराब पीने के दौरान हुए मामूली विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। नशे की हालत में एक युवक ने अपने ही साथी पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार, श्यामनगर 22 नंबर रेलगेट के पास रात में तीन लोग एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। शराब के नशे में उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि अमित चौधरी नामक युवक ने अचानक धारदार हथियार निकाला और अपने साथी बिरजू बास्फोर (50) के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।हमले के बाद बिरजू लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में भाटपाड़ा राज्य सामान्य अस्पताल पहुँचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया।घटना की सूचना मिलते ही नोआपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अमित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और क्या हत्या में किसी और का भी हाथ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान