बाँकुड़ा में 'पोस्टर वार': चुनाव से पहले बीजेपी जिला अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप, सियासी पारा चढ़ा





बाँकुड़ा: विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच बांकेड़ा जिला पोस्टर राजनीति का अखाड़ा बन गया है। सोमवार सुबह शहर के रामपुर और पांचबागा समेत कई इलाकों में हाथ से लिखे पोस्टर मिले, जिन्होंने जिले की सियासत में हलचल मचा दी है। अज्ञात लोगों द्वारा लगाए गए इन पोस्टरों में बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रसेनजीत चट्टोपाध्याय पर भ्रष्टाचार, महिलाओं के अपमान और तृणमूल कांग्रेस के साथ "सेटिंग" करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पोस्टरों में 2024 के लोकसभा चुनाव में बाँकुड़ा सीट पर बीजेपी की हार के लिए भी जिला अध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया गया है। प्रसेनजीत चट्टोपाध्याय ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने इसे तृणमूल कांग्रेस की साजिश करार देते हुए कहा कि विपक्षी दल राजनीतिक रूप से मुकाबला न कर पाने के कारण ओछी हरकतें कर रहा है।वहीं टीएमसी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। सत्तापक्ष का दावा है कि यह बीजेपी की आंतरिक गुटबाजी का नतीजा है और पार्टी के लोग ही एक-दूसरे के खिलाफ पोस्टर लगा रहे हैं।


 चुनाव से ठीक पहले शुरू हुए इस पोस्टर वार ने बांकुडा में राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है, जिससे आने वाले दिनों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और उग्र होने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर