कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

ऋषिकेश के संत अमृत प्रकाश जी महाराज करेंगे कथा अमृत का पान, 108 महिलाओं ने उठाई कलश



रानीगंज. शहर के ऐतिहासिक श्री सीताराम जी मंदिर प्रांगण में मंगलवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ. इस पावन अवसर पर सुबह मंदिर प्रांगण से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. गाजे-बाजे और बाबा के निशान के साथ निकली इस यात्रा में 108 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर नगर भ्रमण किया.


भक्तिमय हुआ रानीगंज, शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

 मंदिर कमिटी द्वारा आयोजित यह शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों सी.आर. रोड, बड़ा बाजार, तिलक रोड और नेताजी सुभाष रोड होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई. यात्रा के दौरान भगवान की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं. 'जय श्री कृष्णा' और 'राधे-राधे' जय श्री श्याम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.


ऋषिकेश के विद्वान कर रहे कथा का वाचन

मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष ललित झुनझुनवाला ने बताया कि आज से आगामी 12 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक ऋषिकेश से पधारे सद्गुरु अमृत प्रकाश जी महाराज अपने मुखारविंद से भागवत कथा का वाचन करेंगे. उन्होंने रानीगंज के सभी धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे इस ज्ञान यज्ञ में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें.


कष्टों के निवारण और मोक्ष का मार्ग है भागवत: अमृत प्रकाश जी

कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सद्गुरु अमृत प्रकाश जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना परम सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा, "भागवत हमें जीवन की सच्चाई से रूबरू कराती है और मोक्ष प्राप्ति का मार्ग सुगम करती है।.श्रद्धापूर्वक इसके श्रवण से मनुष्य के समस्त कष्टों का निवारण होता है.


इस सात दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बिमल बाजोरिया, सचिव प्रदीप सरायां, कोषाध्यक्ष ललित झुनझुनवाला सहित कमेटी के अन्य सदस्य और स्थानीय श्रद्धालु तन-मन से जुटे हुए हैं. पहले दिन की कथा में ही भारी संख्या में भक्तों की उपस्थिति दर्ज की गई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल