इतिहास का गवाह बना पश्चिम बंगाल का मालदा: पीएम मोदी ने देश की पहली 'स्लीपर वंदे भारत' को दिखाई हरी झंडी



मालदा (पश्चिम बंगाल)  :पीबी टीवी- पश्चिम बंगाल का मालदा जिला आज एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा टाउन स्टेशन से भारत की पहली 'वंदे भारत स्लीपर' एक्सप्रेस ट्रेन का औपचारिक उद्घाटन किया। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन हावड़ा और कामाख्या (असम) के बीच संचालित होगी।



शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे प्रधानमंत्री वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से मालदा स्टेशन के पास स्थित रेलवे बैरक कॉलोनी मैदान में उतरे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा वे मालदा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंचे।स्टेशन पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। छात्रों ने अपने हाथों से बनाई हुई प्रधानमंत्री और वंदे भारत ट्रेन की तस्वीरें उन्हें भेंट कीं। पीएम मोदी ने बच्चों से हाथ मिलाया और उनका उत्साहवर्धन किया।ट्रेन को रवाना करने से पहले प्रधानमंत्री ने कोच के भीतर जाकर यात्रियों से बातचीत की और उनकी यात्रा के अनुभव व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।



उद्घाटन के इस विशेष अवसर पर, बड़ी संख्या में यात्रियों को मालदा से इस ऐतिहासिक ट्रेन में मुफ्त यात्रा करने का अवसर मिला। स्टेशन पर सुबह से ही हज़ारों लोगों की भीड़ उमड़ी थी और 'मोदी-मोदी' के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।स्टेशन पर रेल परियोजनाओं और स्लीपर वंदे भारत का शुभारंभ करने के बाद, प्रधानमंत्री पुराने मालदा के साहपुर बायपास स्थित मैदान की ओर रवाना हो गए। वहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे राज्य के विकास के लिए कई अन्य परियोजनाओं की घोषणा कर सकते हैं।यह स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस न केवल बंगाल और असम के बीच की दूरी कम करेगी, बल्कि लंबी दूरी की रेल यात्रा को एक नई परिभाषा भी देगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल