रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट्स एसोसिएशन की 35वीं वार्षिक सभा में निर्माण नक्शा प्रतिबंध और बुनियादी समस्याओं पर गूंजी आवाज

एड्डा चेयरमैन कवि दत्ता को सौंपा गया ज्ञापन; शहर के आर्थिक विकास और 'रानीगंज बचाओ' के मुद्दे पर हुई गहन चर्चा



रानीगंज-रानीगंज लायंस क्लब सभागार में शुक्रवार को रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट्स एसोसिएशन की 35वीं वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया.इस सभा में शहर के व्यापारियों ने रानीगंज की जर्जर होती बुनियादी संरचना और व्यापारिक बाधाओं को लेकर आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कवि दत्ता के समक्ष अपनी चिंताओं का पिटारा खोल दिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से निर्माण कार्य हेतु रानीगंज में भवन निर्माण के नक्शा पास करने पर लगे प्रतिबंध का मुद्दा छाया रहा।ल.



निर्माण पर रोक से ठप पड़ा व्यापार

एसोसिएशन और रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान ने मजबूती से पक्ष रखते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष से भू-धंसान का हवाला देकर 300 मीटर के दायरे में नए निर्माण पर रोक लगा दी गई है. इससे न केवल नए व्यावसायिक भवन बनना बंद हो गए हैं, बल्कि पुराने भवनों का मरम्मत कार्य भी प्रभावित हो रहा है.उन्होंने "रानीगंज बचाओ" के नारे को दोहराते हुए कहा कि यदि यह प्रतिबंध जारी रहा, तो ऐतिहासिक व्यापारिक शहर रानीगंज की आर्थिक स्थिति पूरी तरह चरमरा जाएगी.



एड्डा चेयरमैन ने केंद्र के पाले में डाली गेंद

ज्ञापन स्वीकार करने के बाद मुख्य अतिथि कवि दत्ता ने स्वीकार किया कि रानीगंज में ट्रैफिक और इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति चिंताजनक है. हालांकि, नक्शा प्रतिबंध पर उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा, "यह निर्णय केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत लिया गया है. ईसीएल द्वारा उपलब्ध कराए गए नक्शे में कई क्षेत्रों को धसान प्रभावित बताया गया है.ऐसे में किसी भी दुर्घटना की जिम्मेदारी के डर से अनुमति देना संभव नहीं है. उन्होंने एक विकल्प सुझाते हुए कहा कि यदि दुर्गापुर स्थित एनआईटी द्वारा किसी निर्माण प्लान को सुरक्षित घोषित किया जाता है, तो एड्डा उस पर विचार कर सकता है.



बाइपास और पार्किंग के लिए सीएसआर फंड पर जोर

संगठन के पूर्व अध्यक्ष सलिल सिन्हा द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में रानीसायर-गिरजापाड़ा बाइपास की मरम्मत और शहर में तीन पार्किंग जोन बनाने की मांग की गई. इस पर कवि दत्ता ने सुझाव दिया कि चूंकि उस सड़क पर ईसीएल और बालू की गाड़ियां अधिक चलती हैं, इसलिए ईसीएल को अपने सीएसआर फंड से सड़क चौड़ीकरण के लिए राशि देनी चाहिए. पार्किंग के मुद्दे पर उन्होंने इसे पीडब्ल्यूडी का कार्यक्षेत्र बताया, हालांकि उन्होंने इस दिशा में मध्यस्थता का आश्वासन दिया.


मेधावी छात्रों का सम्मान और अन्य मांगे

सभा की अध्यक्षता संदीप सोमानी ने की.इस दौरान व्यापारियों ने शहरी सौंदर्यीकरण, ठोस कचरा प्रबंधन और शहर के प्रवेश द्वारों के निर्माण की भी मांग उठाई. कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अनूप सराफ, महेश मोदी और वरिष्ठ समाजसेवी आर.पी. खेतान ने भी अपने विचार रखे. इस अवसर पर एसोसिएशन द्वारा मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता