तेज़ रफ़्तार फरारी ने रेसकोर्स की दीवार में मारी टक्कर, PWD कर्मचारी गंभीर रूप से घायल



कोलकाता (पीबी टीवी ) : बुधवार सुबह एक तेज़ रफ़्तार फरारी कार ने कोलकाता के रेसकोर्स की बाउंड्री वॉल में ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिससे फुटपाथ पर काम कर रहा लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा आज सुबह रेसकोर्स इलाके में हुआ। दुर्घटनाग्रस्त कार पर महाराष्ट्र का नंबर प्लेट लगा हुआ था। अत्यधिक तेज़ गति से चल रही यह लक्जरी स्पोर्ट्स कार अनियंत्रित होकर रेसकोर्स की बाउंड्री वॉल से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि फुटपाथ पर अपना काम कर रहे पीडब्लूडी के एक कर्मचारी को गंभीर चोटें आई हैं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया है।पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है। कार और उसके चालक के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर